Home Health झालावाड….सरपंच संगीता पाठक ने चलाया ग्राम पंचायत रिछवा में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान

झालावाड….सरपंच संगीता पाठक ने चलाया ग्राम पंचायत रिछवा में कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा सुरेश मोमिया झालावाड़

राजस्थान : झालावाड- ग्राम पंचायत रिछवा की कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन राजीव गांधी सेवा केंद्र रिछवा में किया गया। जिसमें पी. ई. ई. ओ. दीनदयाल सेन द्वारा राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए डोर टू डोर सर्वे कर कोविड-19 के केस कोरोना की मॉनिटरिंग, कोवीड टीकाकरण, ब्लैक फंगस व कोविड की तीसरी लहर के बारे में जानकारी दी सरपंच श्रीमती संगीता पाठक द्वारा ग्राम पंचायत में सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के छिड़काव की जानकारी दी गई ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल मेहर ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्क व सेनीटाइजर उपलब्ध करवाएं बैठक में अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र शर्मा कानूनगो जयराज मंडोत, एएनएम समस्त बीएलओ सहकारी समिति अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाठक समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं कोर ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का समापन सरपंच संगीता पाठक द्वारा कोरोना गाइड लाइन की पालना करने हेतु सहयोग करने तथा कोरोना महामारी में स्वयं व अपने परिवार का बचाव करने की जानकारी दी।

You may also like

Leave a Comment