Home Country धौलपुर…26 सितम्बर को रीट परीक्षा के आयोजन के चलते एसडीएम ने जारी की चेतावनी बसों व ट्रैन में भारी भीड़ होने की आशंका,यात्रा टालें-एसडीएम

धौलपुर…26 सितम्बर को रीट परीक्षा के आयोजन के चलते एसडीएम ने जारी की चेतावनी बसों व ट्रैन में भारी भीड़ होने की आशंका,यात्रा टालें-एसडीएम

by Manoj Kumar
image_print

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा रीट परीक्षा के आयोजन को लेकर ब्लॉक धौलपुर के आमजन हेतु जिला कलक्टर राकेश जायसवाल के निर्देशन में 24 सितम्बर से 26 सितम्बर तक यात्रा करने वाले लोगों विशेषकर बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए सावधानी बरतने एवं विशेष हिदायत बरतने की सलाह जारी की है।उपखण्ड अधिकारी भारती भारद्वाज ने बसों एवं ट्रेनों में भारी भीड़ होने की आशंका के चलते चेतावनी जारी की है कि ज्यादा जरूरत होने पर ही यात्रा करें अन्यथा यात्रा टालें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए। उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर को जिले में रीट परीक्षा में लगभग 40 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा दो पारियों में संचालित होगी जिसके अंतर्गत धौलपुर ब्लॉक में कुल 18 हजार 823 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
भारी भीड़ की आशंका के चलते यात्रा को टालें


बसों एवं ट्रैन आदि में भारी भीड़ की आशंका के चलते बुजुर्गों एवं बच्चों को यात्रा के दौरान कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने आमजन से अपील की है कि 24 सितम्बर से 26 सितम्बर तक यात्रा को टालें। उन्होंने बताया कि ब्लॉक में रीट परीक्षा के बेहतर संचालन के लिए प्रशासन,चिकित्सा ,रसद, स्थानीय निकाय, परिवहन, रोडवेज़, पंचायतराज एवं शिक्षा विभाग के सभी अधिकारीगण व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के लिए परस्पर समन्वय स्थापित कर कार्य कर रहे है। सभी अधिकारी पूर्ण तैयारी कर समयबद्ध रूप से कार्य संपादन करें।उन्होंने बाहर से आने बाले परीक्षार्थियों के साथ साथ जिले के दूरदराज क्षेत्र से आने वाले परीक्षार्थियों को यात्रा के साथ-साथ उनके आवास,भोजन,पीने के पानी के लिए व्यवस्थाएँ दुरस्त रखें। किसी भी तरह की परेशानी न होने पाये। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

You may also like

Leave a Comment