जिला ब्यूरो रिपोर्ट उन्नाव
बांगरमऊ उन्नाव 28 मई ।आज नानामऊ रोड पर झोलाछाप डॉक्टर ने मासूम बच्चें 6 वर्ष की ली जान इस तरीके से कब तक झोलाछाप मासूम तथा मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे ।
पीड़ित परिवार ने मासूम का शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया जिससे भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया मौके पर पहुंची पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर से की बातचीत उधर चिकित्सा अधिकारी भी झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंचे और बातचीत की इस तरीके से कटरी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर कब तक मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे अभी तक कई घटना इस तरह से हो चुकी है फिर भी शासन-प्रशासन बहुत ही गहरी नींद में सोया हुआ है।

