चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट
चित्तौड़गढ़ / राज्य सरकार के आदेशानुसार बुधवार को चित्तौड़गढ़ जिले कक्षा 9 से 12वीं तक के निजी एवं सरकारी विद्यालयों में इस सत्र में पहली बार घंटी की आवाज की आवाज के साथ ही अध्ययन कार्य भी कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए प्रारंभ हुआ
कोरोना की दूसरी लहर की समाप्ति के बाद राज्य सरकार के आदेश अनुसार बुधवार से कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में करीब 6 महीनों के अंतराल के बाद घंटी की आवाज सुनाई दी, इसके साथ ही विद्यालयों में अध्ययन कार्य भी शुरू हो गया इसकी जानकारी देते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेंथी की प्रिंसिपल रेणु सोमानी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कक्षा 9 से 12 वीं तक की कक्षाओं को प्रारंभ करने के आदेश मिलने के बाद बुधवार से शैक्षणिक कार्य भी शुरू हो गया उन्होंने बताया कि आज पहले दिन सरकार की कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश के समय उनकी थर्मल स्कैनिंग और हाथो को सेनीटाइज किए गए, इसके अलावा सभी विद्यार्थियों के लिए मास्क की अनिवार्यता का नियम लागू किया गया है, उन्होंने बताया कि आज पहले दिन सवेरे 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय का संचालन किया गया, वहीं उन्होंने बताया कि गुरुवार से विद्यालय का संचालन दो पारियों में किया जाएगा जिसमें पहली पारी में कक्षा 9 और 11 वीं के विद्यार्थियों का समय सवेरे 7:30 बजे से 10:00 बजे तक और कक्षा दसवीं और बारहवीं विद्यार्थियों के लिए 10:30 से 1:00 तक का समय निर्धारित किया गया है, उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में करीब 800 अध्ययनरत है इसी के चलते विद्यालय को दो पारियों में संचालित किया जाएगा

