दैनिक देश मोर्चा /ब्यूरो उमा कान्त शुक्ला
मैथा ,कानपुर देहात ।कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए करीब 165 दिन बाद स्कूल पहुँचे नन्हे मुन्हे।
शिवली कानपुर देहात,मार्च महीने में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार सभी विद्यालय बंद कर दिए गए थे ,और आज पुनः करीब 165 दिन बाद कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालयों को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए खोला गया है।इसीक्रम में मैथा ब्लॉक के बैरी दरियाव प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के बच्चे कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल पहुँचे।बच्चों ने मुँह और नाक को मास्क से अच्छी तरीके से ढक कर और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ स्कूल में प्रवेश किया।स्कूल में प्रवेश करते ही सभी बच्चों के हांथो को हैंड सैनेटाइज किया गया और सोशल डिस्टेंस बनाकर बैठा गया।

प्राथमिक विद्यालय बैरी द्वितीय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनीता ओझा ने बताया कि विद्यालय खुलने से एक दिन पूर्व पेरेंट्स मीटिंग बुलाई गई थी जिसमे बच्चों के माता पिता को बताया गया था कि अपने बच्चों को मास्क लगाकर,सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए और साफ ड्रेस पहना कर भेजे।
साथ ही आज बच्चे स्कूल पहुँचने पर उन्हें कोविड के बारे में विस्तृत जानकारी सहायक शिक्षिका स्वेता पाण्डेय ने दी।इस मौके पर करीब 40 बच्चे सहित ,शिक्षा मित्र उमा जी मौजूद रही।

