Home Country अयोध्या…स्वदेशी जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन.

अयोध्या…स्वदेशी जागरण मंच के जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन.

by Manoj Kumar
image_print

के के शुक्ला

अयोध्या।जनपद अंतर्गत जिले में स्वदेशी आंदोलन शुरू करने को जिला स्वदेशी जागरण मंच का गठन किया गया। गठन के दौरान हुई बैठक में चीन सहित सभी विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। साकेतपुरी स्थित स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ अवध प्रान्त के सह सयोंजक उमाकांत शर्मा जी प्रंतीय विचार परिवार प्रमुख ई रवि तिवारी विभाग प्रमुख राजीव श्रीवास्तव ने पं. दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उमाकांत जी ने कहा पिछले 25 वर्षों से भूमंडलीकरण के नाम पर चल रही जनविरोधी नीतियों के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था संकट में फंसती जा रही है। बड़ी वस्तुओं से लेकर दैनिक उपयोग की चीज के साथ साथ हमारी खेती तक पर विदेशी कंपनियां का प्रभुत्व होता जा रहा है। विदेशों से व्यापारिक संबंधों के कारण हमारे बाजार पर कब्जा बढ़ रहा है। ई रवि तिवारी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर देना होगा। इसके लिए जिले में आंदोलन को गति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस आंदोलन की गतिविधियों के संचालन के लिए जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें जिला सयोंजक दीपक शुक्ला जी,सह जिला सयोंजक।  सह जिला सयोंजक केहर सिंह,मुकेश दुबे,कौशल सिंह,विचार विभाग प्रमुख अनिरुद्ध पांडेय,जिला सम्पर्क प्रमुख पंकज मिश्रा, जिला प्रचार प्रमुख राजू सिंह,जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख ब्रह्मा प्रकाश ,जिला युवा प्रमुख सतीश शुक्ला, सोसल मीडिया प्रमुख गौरव शुक्ला, प्रकृतिक एवं देशी सवर्धन प्रमुख प्रेम प्रकाश जिला पर्यावरण प्रमुख  सन्तोष मिश्रा, सह जिला पर्यावरण प्रमुख उमेश सिंह मनोनीत किया। गोष्ठी में जिला सेवा प्रमुख पुष्कर दत्त तिवारी,प्रवीण सिंह   मौजूद रहे। संचालन जिला सयोंजक दीपक शुक्ला ने किया। 

You may also like

Leave a Comment