Home Country सहारनपुर…50 लाख की स्मैक सहित गिरफ्तार, दो फरार.

सहारनपुर…50 लाख की स्मैक सहित गिरफ्तार, दो फरार.

by Manoj Kumar
image_print

गौरव कश्यप

थाना गंगोह पुलिस ने अवैध स्मैक का कारोबार वाले अपराधी को 500 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया। अवैध स्मैक की अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रूपये की कीमत है। जानकारी के अनुसार एसएसपी के निर्देशन में चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत प्रभारी कोतवाली गंगोह के कुशल नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस ने आजम उर्फ काला पुत्र जिन्दा निवासी ग्राम बाढीमाजरा थाना गंगोह को अवैध स्मैक व मय मोटर साइकिल के साथ लखनौती रोड बिजलीघर के पास व थाना गंगोह से 11 सितम्बर 2021 को समय 9.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा अपनी गिरफ्तारी से बचने और पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से अपनी अपाचे मोटर साइकिल को एक कार में टक्कर मार दी। इस दरम्यान उसके साथी सावेज व बिलाल मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में वउनि कपिल देव थाना गंगोह, उनि आनंद पोसवाल, का.अंशु वैद्यवाल, लवलेश राठी रहे। पुलिस ने आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया है।

You may also like

Leave a Comment