फरीद खान
बूंदी।उप वन संरक्षक के निर्देशानुसार बुधवार को डाबी क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय शर्मा एवं स्टाफ के साथ वन क्षेत्र में गस्त की गई जिस पर माला की मुई वन क्षेत्र में अवैध खनन स्थल पर बालाजी स्टोन पर अवैध रूप से पंप लगाकर पानी की निकासी की जा रही थी, वहीं पर अन्य एक और खनन स्थल पर इसी प्रकार पंप लगाकर पानी की निकासी की जा रही थी, निरीक्षण के दौरान तीन स्थानों पर पंप से पानी की निकासी करते हुए तीन पंप को जप्त कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई इस दौरान 3 मोटरसाइकिल भी जप्त कर राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान महेश रेबारी सहायक वनपाल, मानमल सहायक वनपाल, राजेश शर्मा वनरक्षक,भरत गुर्जर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

