गोपाल चतुर्वेदी
चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं में स्थित एसबीआई बैंक की शाखा से मंगलवार अपरान्ह पांच लाख की नकदी पार हो गई। जानकारी मिलते ही बैंक प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी गई। बेगूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची है तथा सीसी टीवी फुटेज देख कर जांच शुरू कर दी है।
चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में एसबीआई बैंक की शाखा से दो संदिग्ध युवक घुसे थे, जिन्होंने केश काउंटर से पांच लाख रुपए पार कर लिए। इस दौरान केशियर बाथरूम गया हुआ था। बाद में उसने नकदी गिनी तो कम निकली। उसने बैंक मैनेजर को अवगत करवाया तथा सीसी टीवी कैमरे देखे, जिसमें दो युवक नगदी लेकर जाते दिखाई दिए हैं। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने यहां सीसी टीवी फुटेज देखे हैं। इसमें सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों ही युवक करीब आधे घंटे से ज्यादा समय बैंक शाखा में रुक कर रैकी करते रहे। इन्हें किसी ने टोका भी नहीं था। जब केशियर बाथरूम के लिए गया तब उन्होंने कैश काउंटर की ट्रे में से रखी नकदी पार करके अपने बैग में रख ली तथा बैंक शाखा से बाहर निकल गए। थोड़ी देर बाद जब केशियर अपनी कुर्सी पर आया था और केश संभाला तो उसके होश उड़ गए। इस संबंध में पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

