Home Country फर्रुखाबाद…पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पत्रकारों ने किया धरना प्रदर्शन

फर्रुखाबाद…पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पत्रकारों ने किया धरना प्रदर्शन

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा अखबार ब्यूरो चीफ तौफीक फारूकी

फर्रुखाबाद। पत्रकार एकता शक्ति संगठन के बैनर तले सोमवार को तमाम पत्रकारों ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ में एसएचओ अजय नारायण का जमकर विरोध किया और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भारी तादाद में पत्रकार धरने पर बैठ गए। बीते दिनों इंस्पेक्टर थाना मऊदरवाजा अजय नारायण के द्वारा पत्रकार व उनके पिता के साथ हुई मारपीट को लेकर पत्रकारों में काफी आक्रोश दिखा जिस पर आक्रोशित पत्रकारों ने पत्रकार एकता शक्ति संगठन के बैनर तले एकत्र होकर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन किया। और एसएचओ अजय नारायण मुर्दाबाद व पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे के नारे लगाए। और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से मांग की एसएचओ अजय नारायण के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर यहां से उनका तबादला कर दिया जाए। तमाम पत्रकारों ने एक सुर में कहा कि अगर थाना मऊदरवाजा प्रभारी एसएचओ अजय नारायण का यहां से तबादला कर कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन ऐसे ही बरकरार रहेगा हम सब यहां से जाने वाले नहीं हैं जब तक एसएचओ अजय नारायण पर कार्रवाई नहीं होती। वही पत्रकारों का आंदोलन देख पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पत्रकारों को समझा-बुझाकर शांत करने में वहां के पुलिसकर्मी लग गए जिसके बाद सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा ने मौके पर आकर पत्रकारों को धरना प्रदर्शन बंद करने को कहा और आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अगर एसएचओ अजय नारायण पत्रकार सत्येंद्र बीर के साथ और उनके पिता अवधेश सिंह के साथ ऐसा किया है और दोषी ना होने पर भी धारा 151 में चालान किया है तो यह जांच का विषय है जांच में जो भी सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक से भी भेंट हुई उन्होंने भी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा जांच में अगर एसएचओ अजय नारायण गलत पाए गए तो कार्रवाई होगी। जिसके बाद आक्रोशित पत्रकार शांत हो हुऐ लेकिन पत्रकार एकता शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजीव शुक्ला बराबर डटे रहे और बार-बार पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग करते रहे और राजीव शुक्ला ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हमारा विरोध प्रदर्शन फिर से चालू हो जाएगा। श्री शुक्ला ने कहा कि पुलिस के कुछ चंद दलाल जो पत्रकारों को कुछ समझते ही नहीं हैं और उनके साथ अभ्रत भाषा का प्रयोग कर दुर्व्यवहार करते हैं वो अभ सुधर जाएं और पत्रकारों का सम्मान करें हम पत्रकारों को कमजोर ना समझे अब पत्रकार दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं मौजूद संपादक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न आए दिन बढ़ता ही जा रहा है यह बड़ा ही निंदनीय है अगर हम लोगों ने अब आवाज नहीं उठाई तो चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार काफी खतरे में आ जाएंगे उनका ऐसे ही उत्पीड़न होता रहेगा इसलिए आवाज उठाना अब जरूरी है। वहीं इस प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment