Home Country सहारनपुर…गुण्डा एक्ट, गौहत्या में वांछित दो कुख्यात पुलिस के हत्थे चढ़े

सहारनपुर…गुण्डा एक्ट, गौहत्या में वांछित दो कुख्यात पुलिस के हत्थे चढ़े

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा / रिपोर्ट Kr Gaurav

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा एसपी-सिटी के निर्देश पर थाना देहात कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने दो अलग स्थानों से चौकिंग के दौरान गौ-हत्या-गुंडाएक्ट तथा लूटकांड जैसी बड़ी घटनाओं में वांछित चल रहे दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आपको बता दें,कि थाना देहात प्रभारी उमेश रोरिया के निर्देश पर थाना देहात कोतवाली के उप-निरीक्षक नन्द किशोर शर्मा,कांस्टेबल विशेष कुमार तथा रोबिन राठी द्वारा यहां ग्राम रसूलपुर से मढ जाने वाले रास्ते पर एक चौकिंग के दौरान एक ऐसे कुख्यात अपराधी इल्ताफ अहमद निवासी ग्राम ढमोला को पकड़ा जो गौ-हत्या जैसे संगीन मामले में वांछित चल रहा था और इतना ही नहीं जिस पर गुंडा एक्ट भी लगी थी।इसके अलावा थाना देहात कोतवाली के ही उप-निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा,कांस्टेबल रोबिन राठी तथा विशेष कुमार ने भी यहां बालपुर रोड से एक चौकिंग के दौरान तनवीर उर्फ लाखन पुत्र महफूज निवासी ग्राम दूमझेडा थाना चिलकाना को एक चाकू सहित किया गिरफ्तार।तनवीर उर्फ लाखन भी लूट-इत्यादी जैसी संगीन वारदातों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने दोनों अपराधियों का चालान कर जेल भेज दिया है। आपको यह भी बता दें,कि इससे पहले भी कई कुख्यात अपराधी थाना देहात प्रभारी उमेश रोरिया द्वारा जेल भेजे जा चुके हैं।

You may also like

Leave a Comment