दैनिक देश मोर्चा / गौरव कश्यप
- नशीली दवा की बिक्री व ज़मीन में गडा धन निकालने का धंधा भी करते है आरोपी
सहारनपुर। पुलिस एवं औषधि प्रशासन के उच्चाधिकारी मादक पदार्थो की बिक्री पर अंकुश लगाने के प्रति बेहद गम्भीर है, परन्तु इसके बाद भी कोतवाली मण्डी क्षेत्र के रहमानी चौक क्षेत्र में संचालित एक मेडिकल स्टोर पर नशीली गोलियां व इंजेक्शन बेचने का धंधा बेरोकटोक जारी है। इतना ही नही मेडिकल स्टोर संचालक तथा उसके दो अन्य साथी क्षेत्र के भोले-भाले लोगों व औरतों को ज़मीन में गडा धन निकालने का झांसा देकर ठगने का कारोबार भी चला रहे है। कोतवाली मण्डी क्षेत्र के मौहल्ला गोटेशाह निवासी नसीम पुत्र मौ. हनीफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर नदीम पुत्र अज्ञात, मुंशी पुत्र अज्ञात निवासी गर्ल्स स्कूल के पास हबीबगढ़, कोलवाी देहात एवं अलीम पुत्र मौ. युसुफ निवासी रहमानी चौक राशिद पर आरोप लगाया है कि बीती 16 जून 2021 को सांय 7 बजे उक्त तीनों लोगों ने तमंचे के बल पर डराकर मारपीट करते हुए ढाई लाख रूपये एवं मोटर साईकिल लूट ली है। नसीम ने एसएसपी को प्रेषित अपने पत्र में कहा है कि तीनों आरोपी शातिर किस्म के लोग है। जो कानून की परवाह नही करते हैं तथा खुद को पुलिस का दलाल भी क्षेत्र में बताते है। जो पीड़ित एक सीधा-साधा अमन पसन्द मज़दूरी पेशा व्यक्ति है। पीड़ित एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर अपनी जानमाल की रक्षा करने तथा लूटी ढाई लाख की रकम तथा मोटर साईकिल बरामद कर वापस दिलाने की गुहार लगाई

