सचिन सिंह, धौलपुर
धौलपुर शहर के धूलकोट स्थित साई मंदिर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले साई महोत्सव कार्यक्रम को कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष आयोजित नहीं किए जाने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी देते हुए श्री साई बाबा कल्याण समिति के सचिव जितेन्द्र सिंह रजौरिया ने बताया कि विगत 12 वर्षो से प्रतिवर्ष दो अथवा तीन दिवसीय साई महोत्सव का कार्यक्रम साई मंदिर स्थापना दिवस के रूप में आयोजित कर विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न किये जाते हैं। रजौरिया ने बताया कि गत वर्ष भी कोरोना महामारी के चलते 12वां साई महोत्सव कार्यक्रम आयोजित ना कर मंदिर समिति की ओर से अभिषेक एवं नियमित पूजा के कार्यक्रम ही आयोजित किये गये थे।
इसी भांति 13 वां साई महोत्सव कार्यक्रम भी महोत्सव के रूप में आयोजित ना कर मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से मात्र पूजा अर्चना,पोशाक सर्मपण एवं अभिषेक को कोरोना गाईडलाइन के अनुसार ही संपन्न कराया जाएगा। इस बार प्रसादी, भंडारा, फूल बंगला झांकी एवं महाआरती का आयोजन नहीं होगा। समिति के सचिव ने बताया कि आगामी कुछ माह में यदि कोरोना महामारी पर अंकुश लगने के बाद सरकार की ओर से ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने की यदि स्वीकृति दी जाती है तब इस कार्यक्रम को दीपावली के दशहरा आसपास आयोजित किये जाने का प्रस्ताव है। रजौरिया ने बताया कि साई भक्तों के लिए 31 मई व 1 जून की पूजा को ऑनलाईन देखकर मंदिर के दर्शन किए जा सकेंगे।

