Home Country चित्तौड़गढ़…बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़…बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

by Manoj Kumar
image_print

गोपाल चतुर्वेदी

चित्तौड़गढ़ में एनएसयूआई छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए जिला कलेक्ट्री चौराहे पर सब्जी और पकोड़े का ठेला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया

इसकी जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिवस को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया,जिसमें एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्री चौराहे पर सब्जी का ठेला लगाकर और पकौड़ी तलकर महंगाई के विरोध में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, उन्होंने बताया कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तब से देश में हर आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, वही बेरोजगार युवाओं को मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण रोजगार नहीं मिल रहा है, इसीलिए आज एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया है
इस अवसर पर एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

You may also like

Leave a Comment