Home Country चित्तौड़गढ़…प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

चित्तौड़गढ़…प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

by Manoj Kumar
image_print

गोपाल चतुर्वेदी

चित्तौड़गढ़ / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर चित्तौड़गढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सांसद सीपी जोशी की उपस्थिति में जिला राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

चित्तौड़गढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से 20 दिवसीय सेवा समर्पण कार्य का शुभारंभ हुआ, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला राजकीय सांवलियाजी चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 71 यूनिट रक्तदान किया,
इसकी जानकारी देते हुए सांसद सीपी जोशी ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के राजनीतिक जीवन के 20 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं इसी को लेकर चित्तौड़गढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यों ने 20 दिवसीय सेवा समर्पण कार्य अभियान के पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया है, वही इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले 20 वर्ष के राजनीतिक जीवन में गुजरात के साथ ही देश को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और आज उनके जन्मदिन के अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है वहीं उन्होंने बताया कि अगले 20 दिनों में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आमजन हितार्थ सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पौधारोपण करने के साथ ही कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए आमजन को अधिक से अधिक कोविड रोधी टीकाकरण करवाने का कार्य किया जाएगा, उन्होंने बताया कि इसके अलावा और भी कई सेवा कार्य पूरे जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से किए जाएंगे इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

You may also like

Leave a Comment