राहुल कुमार वर्मा
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इस्लामुद्दीन कुरैशी ने क्षेत्रीय विधायक रामस्वरूप लांबा को पत्र सौंपकर ट्रांसपोर्ट नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की सोपे पत्र में इस्लामुद्दीन ने बताया की दिलवाड़ा बाईपास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में विभिन्न समस्याओं के कारण व्यवसाई परेशान है शहर व आसपास के सैकड़ों ग्रामीण अपनी रोजी रोटी कमा कर यहां पर पेट भरते हैं किंतु वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर में जगह-जगह गड्ढो का आलम है रोड पर गहरे गहरे खड्डे हो चुके हैं जिसमें पानी जगह जगह जमा हो जाता है जिसके कारण गाड़ी वाले ट्रांसपोर्ट नगर में आना नहीं चाहते रात्रि के वक्त सरकारी लाइट नहीं होने के कारण ट्रांसपोर्ट नगर में चोरी होना आम बात हो गई है पानी की जबरदस्त समस्या है तथा एक हैंड पंप भी नहीं है पीने के पानी के लिए ट्रांसपोर्ट नगर से दूर दिलवाड़ा गांव में जाना पड़ता है जिसके कारण दुर्घटना होने का अंदेशा भी बना रहता है इस्लामुद्दीन ने बताया की ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के वक्त राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्ट नगर में सभी सुविधा युक्त ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की स्वीकृति जारी की थी किंतु 20 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज भी ट्रांसपोर्ट नगर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है इस्लामुद्दीन ने विधायक रामस्वरूप लांबा से एक हेडपंप व गड्डो में बरडा मिट्टी कंक्रीट डलवाने की मांग की इस दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के दुकानदार भी मौजूद रहे।

