Home Country चित्तौडग़ढ़ मे फर्जी ईमेल प्रकरण में आया नया मोड़, आरोपी के बचाव मे उतरा परिवार परिजनों ने लगाए एक न्यूज़ चैनल मीडिया कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप.

चित्तौडग़ढ़ मे फर्जी ईमेल प्रकरण में आया नया मोड़, आरोपी के बचाव मे उतरा परिवार परिजनों ने लगाए एक न्यूज़ चैनल मीडिया कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप.

by Manoj Kumar
image_print

गोपाल चतुर्वेदी

चित्तौडग़ढ़ / चित्तौड़गढ़ में बहुचर्चित पर फर्जी ई मेल करने के मामले में अब एक नया मोड़ आया है जिसमें इस मामले में गिरफ्तार आरोपी नरेश ठक्कर के परिजनों ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर पुलिस पर एक प्रतिष्ठित समाचार चैंनल के मीडिया कर्मी और उसके पूर्व कैमरामैन को बचाने का गंभीर आरोप लगाया है

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आरोपी नरेश ठक्कर के पिता धैर्य कुमार ठक्कर ने मीडिया कर्मियों को बताया कि पुलिस द्वारा इस फर्जी ई मेल प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपी नरेश ठक्कर की बात को नही सुना जा रहा है, वहीं उन्होंने बताया की इस प्रकरण मे पेट्रोल पम्प की एनओसी मे सबसे अधिक फायदा एनआरआई रमेश चंचलानी और राजेश को है, साथ ही उन्होंने आरोप लगाया की ऊपरी दबाव के चलते पुलिस इस प्रकरण मे एक प्रतिष्ठित प्रादेशिक समाचार चैंनल के मिडियाकर्मी पी के अग्रवाल और उनके पूर्व कैमरामैन जयेश नंदवाना को बचाने मे लगी है,
वही नरेश ठक्कर के वकील राहुल पंचोली ने बताया कि एक प्रतिष्ठित समाचार चैनल में मीडिया कर्मी पीके अग्रवाल पर पहले भी गत वर्ष महिला पुलिस कर्मी के साथ छेड़छाड़ और लॉक डाउन के दौरान दुकान खुलवा कर शेविंग बनवाने के मामले में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं लेकिन ऊपरी दबाव के चलते पीके अग्रवाल ने दोनों ही प्रकरण को दबाने की नियत से फाइल को जयपुर भिजवा दी थी और उसके बाद दबाव डालकर एफआर लगा दी, उन्होंने बताया कि फर्जी ईमेल करने के मामले में भी नरेश ठक्कर की बात को पुलिस द्वारा नहीं सुना जा रहा है इस मामले में पीके अग्रवाल के पूर्व कैमरामैन जयेश नंदवाना और पीके अग्रवाल की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जाना चाहिए

You may also like

Leave a Comment