Home Country तरनतारन में मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने अपने मालिक का लाइसेंस रिवाल्वर लेकर आत्महत्या कर ली।

तरनतारन में मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने अपने मालिक का लाइसेंस रिवाल्वर लेकर आत्महत्या कर ली।

by Manoj Kumar
image_print

जानकारी के अनुसार गांव कंग में स्थित रंधावा मैडीकल स्टोर पर काम करने वाला कर्मचारी शमशेर सिंह शेर पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव बागड़ियां मंगलवार दुकान पर मौजूद था। इस दौरान दुकान मालिक गुरविन्दर सिंह पुत्र संतोख सिंह किसी काम के लिए दुकान से बाहर चला गया, जिसका रिवाल्वर दुकान की अलमारी में पड़ा हुआ था। शमशेर सिंह ने मालिक की अलमारी से रिवाल्वर निकाल अपने सिर में गोली मार ली। घायल हालत में शमशेर सिंह को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी इंचार्ज किरपाल सिंह तुरंत मौके पर पहुच गए, जिन्होंने इस मामले की कार्यवाही शुरू की। इस संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मृतक की लाश का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दी है। पुलिस ने धारा 174 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment