झालावाड़:- ग्राम पंचायतों में हो रहे घोटालों को लेकर अब कांग्रेस के मनोहर थाना ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन लोधा भी पिछले दो-तीन महीने से प्रभारी मंत्री व कलेक्टर कार्यालय में लगातार पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे है। लेकिन विडंबना यह कि राजस्थान में कांग्रेस सत्तासीन होने के पश्चात भी ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।
रामकिशोर लोधा ने बताया कि चार जून व तेरह जुलाई को प्रभारी मंत्री तथा पहन्द्र मार्च, तीन अप्रैल, अठाईस अप्रैल, तथा इक्कतीस मई को झालावाड़ कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर मय शपथ पत्र के मनोहर थाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बांस खेड़ी मेवातियान में नाबालिक, बालक, बालिकाओं के नाम पर फर्जी जॉब कार्ड बनवाने, मृत व्यक्तियों के द्वारा नरेगा में नाम जोड़ कर भुगतान उठाने की जांच की मांग की है, लेकिन आज दिन तक जांच के आदेश नहीं हुए हैं।
रामकिशन लोधा ने बताया कि ग्राम पंचायत में पीएम आवास में हुए घोटाले तथा कई पलायन कर चुके लोगों के फर्जी भुगतान हुआ है। कई फर्जी जॉब कार्ड बनाकर लाखों रुपए का फर्जी भुगतान उठाया गया। विगत दो महीने से ग्राम पंचायत में विकास अधिकारी व रोजगार सहायक नहीं जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
लोधा ने बताया कि मनरेगा मस्ट्रोल में कई मृत व्यक्तियों का भुगतान किया गया। कोई कार्यवाही नहीं हुई, केवल दो बिंदुओं पर झूठी रिपोर्ट कराई गई, ना एफ आई दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में कई निर्माण मौजूद नहीं है। आरटीआई में सूचना मांगी गई, लेकिन सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई।
रामकिशन लोधा ने बताया कि तत्कालीन विकास अधिकारी मीणा कैलाश द्वारा आठ मार्च को खुली निविदा आमंत्रित की गई थी, जो एक समाचार में प्रकाशित हुई थी। जिसमें कई एजेंसियों ने टेंडर डाले थे, लेकिन विकास अधिकारी द्वारा मिलीभगत कर किसी भी फर्म को बिना बताए खोलकर क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों के नाम की गई।
लोधा ने प्रभारी मंत्री से हाल ही दौरे के दौरान फिर से सारे घटनाक्रम से अवगत करवाकर उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है।

