Home Country कोटा…अफीम महाप्रबंधक की गाड़ी से मिले 16 लाख 32 हजार 410. नगद, मिठाई के डिब्बों में रख ले जा रहा था रकम, ACB ने पकड़ा

कोटा…अफीम महाप्रबंधक की गाड़ी से मिले 16 लाख 32 हजार 410. नगद, मिठाई के डिब्बों में रख ले जा रहा था रकम, ACB ने पकड़ा

by Manoj Kumar
image_print

राजस्थान : कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कोटा की टीम ने अफीम महाप्रबंधक, गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) ड़ॉ. शशांक यादव की गाड़ी से 16 लाख 32 हजार 410 रुपए की मोटी रकम बरामद की है। शशांक के पास नीमच (मध्य प्रदेश) फैक्ट्री का अतिरिक्त चार्ज है। एसीबी ने यह कार्रवाई शनिवार सूबह हैगिंग ब्रिज टोल नाके के पास चेकिंग के बाद की। इतनी बड़ी राशि को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर एसीबी ने शशांक यादव को पकड़ा है। यह रकम अफीम उत्पादक किसानों से पट्टे जारी करने व अफीम की क्वालिटी अच्छी बताने के एवज में रिश्वत के रूप में वसूल की गई थी।


कोटा एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चन्द्रशील ने बताया कि शशांक यादव के खिलाफ सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि अफीम फैक्ट्री नीमच में लाइसेंसी काश्तकारों की अफीम भेजी जाती है। इससे पहले यहां अफीम सैम्पलों की जांच का काम चल रहा है। अफीम में गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत के हिसाब से ही नारकोटिक्स विभाग काश्तकारों को पट्टे जारी करता है।एएसपी चंद्रशील ने बताया कि शशांक यादव के द्वारा अफीम फैक्ट्री नीमच से राजस्थान के लाइसेंसी काश्तकारों की अफीम जमा की जाती है। वर्तमान में फैक्ट्री को अफीम देने वाले मध्य प्रदेश व राजस्थान के काश्तकारों के सैंपल की जांच हो रही है। सेंटरों पर जांच के बाद प्रतिशत के हिसाब से काश्तकारों को भुगतान किया जाता है। शशांक यादव के पास नीमच अफीम फैक्ट्री का अतिरिक्त चार्ज है।

आरोप है कि शशांक और नीमच में कार्यरत अन्य कर्मचारी अजीत सिंह, दीपक यादव और दलालों के माध्यम से 60 से 80 हजार रुपए प्रति किसान वसूले जा रहे हैं। रकम के एवज में अफीम की बढ़िया गाढ़ता व मारफीन प्रतिशत ज्यादा बताकर 10 आरी, 12 आरी का पट्टा दिलवाया जाता है। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा, झालावाड़ के किसानों के साथ ऐसा किया जा रहा है। रकम नहीं देने पर अफीम को घटिया करार दिया जाता है।

चेकिंग करती एसीबी की टीम
एएसपी चंद्रशील ने बताया कि अफीम लैब के अजीत सिंह व कोडिंग टीम के दीपक कुमार यादव ने दलालों के जरिए 6 हजार से ज्यादा किसानों से 10/12 आरी के पट्टे दिलवाने के नाम पर 30 से 36 करोड़ रुपए एडवांस वसूल कर लिए हैं। अभी भी 40 हजार से अधिक किसानों की अफीम की जांच होनी बाकी है।

एसीबी को सूचना मिली थी कि शशांक यादव नीमच आया है। अवैध रूप से वसूल किए गए लगभग 15 लाख रुपए लेकर पुलिस का लोगो लगी हुई स्कॉर्पियो गाड़ी से चित्तौड़गढ़- कोटा होता हुआ गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) जाएगा। इसके बाद एसीबी की टीम ने कोटा-उदयपुर हाइवे पर हैंगिंग ब्रिज टोल नाके पर आकस्मिक चेकिंग की। पुलिस का लोगो लगी स्कॉर्पियो गाड़ी में शशांक यादव आया। तलाशी में उसके पास से एक मिठाई के डिब्बे से 15 लाख रुपए, लैपटॉप का बैग और पर्स से 1 लाख 32 हजार 410 रुपए बरामद हुए।

You may also like

Leave a Comment