Home Country कानपुर…करणी सेना भारत के तत्वाधान में जिला मंडल विस्तार प्रतिक्रिया का शुभारंभ.

कानपुर…करणी सेना भारत के तत्वाधान में जिला मंडल विस्तार प्रतिक्रिया का शुभारंभ.

by Manoj Kumar
image_print

कानपुर नगर। करणी सेना भारत के तत्वधान में नेहरू नगर में राजेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य बिंदु समाज के लोगों को एकत्रित करके उन्हें संगठित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही क्षेत्रीय 36 कौम के लिए सदैव एक रक्षक नए सेनापति के रूप में अपना गौरव रखते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का वचन दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष व कानपुर मंडल प्रभारी महेंद्र सिंह चंदेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ में प्रदेश मंत्री व प्रयागराज मंडल प्रभारी अर्जुन सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन सिंह मोनू सिंह भी उपस्थित थे। बैठक में जय नारायण सिंह कानपुर मंडल संरक्षक दीपक सिंह मंडल अध्यक्ष कानपुर बबलू सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम क्षेत्र महेंद्र सिंह प्रदेश महामंत्री अनूप सिंह फर्रुखाबाद मंडल राजेश सिंह चौहान विनय सिंह आशु सिंह व क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सम्मानित लोगों को कानपुर नगर व कानपुर देहात क्षेत्र में करणी सेना भारत का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार प्रदान किया गया।

You may also like

Leave a Comment