Home Country सहारनपुर…शोहदों के हौसले बुलन्द, छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को किया जख्मी.

सहारनपुर…शोहदों के हौसले बुलन्द, छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को किया जख्मी.

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा / रिपोर्ट गौरव कश्यप

पूरा मामला सहारनपुर के सदर बाजार इलाके के पेपर मिल रोड का है जहाँ पर मॉर्निंग वॉक पर आयी एक युवती का एक युवक ने सिर फाड् दिया।लोगों ने बताया कि युवक का नाम रजत है और वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। रजत ने डयूटी के दौरान मॉर्निंग वॉक पर आयी युवती के साथ छेड़छाड़ की जिसका युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने हाथ मे लिए फावडी (सफाई करने का सामान) से युवती को जख्मी कर दिया और फरार हो गया। राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नही पहुंचा जिसके बाद उन्ही लोगों के द्वारा घायल युवती को जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया।

You may also like

Leave a Comment