Home Country गाजियाबाद…लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ले में ट्रिपल मर्डर.

गाजियाबाद…लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ले में ट्रिपल मर्डर.

by Manoj Kumar
image_print

गाजियाबाद ,लोनी कोतवाली के टोली मोहल्ले में ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। यहां दिन निकलते ही बदमाशों ने घर में घुसकर एक परिवार के 4 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रिपल मर्डर की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल हैँ। दरअसल, ये पूरा मामला लोनी कोतवाली इलाके के टोली मोहल्ले का हैं। जहां आज सुबह 3 बजे बदमाशों ने कपड़े के व्यापारी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से कपड़ा व्यापारी रहिसुद्दीन और उसके 2 जवान बेटों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.. और मौके पर खुद एसएसपी समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। इस दौरान मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड भी मौके पर जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि थाना लोनी इलाके में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इस वारदात के खुलासे के लिए 3 टीम गठित कर दी गई हैं जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। दिन निकलते ही हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। हालांकि इस वारदात को किसने अंजाम दिया और बदमाशों का इरादा क्या था, इसका अभी कुछ पता नहीं चला हैं। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पर भी तमाम तरह के सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं.

You may also like

Leave a Comment