मंसूरचक।थाना क्षेत्र में एक मामला प्रकाश में आया है।जहां विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने
पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मृतक महिला को समस्तीपुर अनुमंडलीय अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
25 वर्षीय मीता देवी,पति अमरेश दास गोविंदपुर वार्ड संख्या 2 निवासी जिनको ससुराल पक्ष के लोगों ने जहर देकर मौत का घाट उतार दिया। जहां उनकी उचित इलाज के लिए दलसिंहसराय के एक निजी क्लिनिक में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दिए बयान में मृतिका की माता दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा निवासी 62 वर्षीय मीना देवी ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर दो पंचायत निवासी अमरेश दास से हुई।
वही लगातार 2 वर्षों से मेरी पुत्री को मारपीट किया जाता था। कई बार पंचायत के द्वारा समाधान भी किया गया।
लेकिन ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वही 8 वर्षीय मृतिका की पुत्री साक्षी कुमारी ने बताया कि मेरी मां को जबरन मेरे चाचा के द्वारा हाथ पैर बांधकर जहर खिलाकर मार दिया गया।
साथ ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं प्रशासन जांच में जुट चुकी है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

