Home Country जिओना चाना नहीं रहे-दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे…

जिओना चाना नहीं रहे-दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, परिवार में 38 पत्नियां और 89 बच्चे…

by Manoj Kumar
image_print

दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जिओना चाना का निधन हो गया है। वे 76 साल के थे। पेशे से बढ़ई चाना की 38 पत्नियां और 89 बच्चे हैं। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मिजोरम और उनका गांव बकटावंग तलंगनुम इस परिवार के कारण टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया था।
इस परिवार के बारे में बताया जाता है कि चाना की सबसे बड़ी पत्नी घर से सभी सदस्यों के काम का बंटवारा करती हैं। वह सभी के काम पर नजर भी रखती हैं। 167 लोगों का यह परिवार पहाड़ियों के बीच बने बड़े से मकान में रहता है। इस मकान में 100 से ज्यादा कमरे हैं।

You may also like

Leave a Comment