Home Country धौलपुर…सरपंच चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

धौलपुर…सरपंच चुनाव की रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

by Manoj Kumar
image_print

धौलपुर। जिले के बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के धनु का पुरा गांव में सरपंच चुनाव को लेकर चली आ रही एक ही परिवार के दो पक्षों की रंजिश ने एक बार फिर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों ओर से चले लाठी-भाटा के बीच करीब 14 लोग झगड़े में घायल हो गए, जिनको बाड़ी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष चुनावी झगड़े को लेकर आमने-सामने हो गए जिसमें लाठी-डंडे, फरसे और सरियों से झगड़ा हुआ। इस झगड़े में महिलाओं और बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. इसमें खुद सरपंच रूबी पहाड़िया भी शामिल हैं। सभी घायलों को सदर थाना पुलिस और ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि डालचंद पहाड़िया के पुत्र राकेश पहाड़िया की बेटी रूबी इस बार सरपंची के चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। ऐसे में परिवार के ही दूसरे पक्ष के लोग उनसे नाखुश हैं, इस के चलते झगड़ा-फसाद हो गया, जिसमें महिलाओ और बच्चों सहित 14 लोग घायल हुए है। घायलों में डालचंद और रामदास दोनों पक्षों के लोग शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment