Home Country फर्रुखाबाद…फर्रुखाबाद जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी का सिर धड़ से किया अलग

फर्रुखाबाद…फर्रुखाबाद जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी का सिर धड़ से किया अलग

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा ब्यूरो चीफ तौफीक फारूकी

फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कोतवाली के राजा नगला गांव में शुक्रवार की देर रात रिश्तो का कत्ल कर दिया गया बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी उसका सिर धड़ से अलग कर दिया वारदात के बाद पुलिस ने हत्या आरोपित जेठ को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव राजा नगला के निवासी रामपाल यादव की पत्नी अंजू रात 9:30 बजे के बाद साइकिल पर सवार होकर घर की ओर जा रही थी रास्ते में जेठ द्रगपाल ने उसे रोक लिया दोनों के बीच बातचीत हुई अभी अंजू कुछ समझ पाती कि इससे पहले जेठ द्रगपाल ने उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया । हत्या इतनी बेरहमी से की गई की अंजू का सिर धड़ से अलग कर दिया गया । घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल की फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने महिला अंजू के शव को कब्जे में ले लिया पुलिस ने आरोपित द्रगपाल को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमीनी विवाद में महिला की हत्या उसके जेठ ने की है उसने महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया है उन्होंने बताया कि 2 बीघा खेत को लेकर विवाद था ।पूर्व में भी इनके बीच विवाद हुआ था जिसमें पुलिस ने कार्रवाई भी की थी ।

You may also like

Leave a Comment