Home Country सिकराय,दौसा वैक्सीन लगवाने के युवाओं ने दिखाया उत्साह, महिलाएं भी पहुंची परिवार के साथ 

सिकराय,दौसा वैक्सीन लगवाने के युवाओं ने दिखाया उत्साह, महिलाएं भी पहुंची परिवार के साथ 

by Manoj Kumar
image_print

दिनेश सैंहणा, सिकराय ,दौसा 

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए शुक्रवार को सिकराय, मानपुर, सिकंदरा सहित अन्य शहर एवं कस्बों में 18 प्लस वैक्सीन को लेकर युवाओं में उत्साह देखा गया। महामारी से सुरक्षित रहने लिए वैक्सीनेशन सेंटरों पर युवक, युवतियों एवं महिलाओं की भीड़ लगी रही। सभी ने वैक्सीन के लिए करीब एक माह पहले रजिस्ट्रेशन करवाया था, लेकिन नंबर नहीं आने की वजह से राह देख रह थे। जैसे ही स्लॉट मिला तो युवा उत्साहित होकर पहली डोज लगवाने पहुंचे। 

सिकराय के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में सुबह 9 बजे से ही डोज लगवाने के लिए युवक, युवतियों एवं 44 साल तक के महिला – पुरुषों की भीड़ लगना शुरू हो गई। वैक्सीन नोडल अधिकारी मेघराम मीना ने पहचान पत्र जांच कर आवंटित स्लॉट के हिसाब से 18 प्लस युवाओं को पहली डोज लगवाई। इसी प्रकार मानपुर एवं सिकंदरा कस्बे में भी युवाओं के अतिरिक्त महिलाओं ने भी वैक्सीन लगवाने के लिए रुचि दिखाई

You may also like

Leave a Comment