Home Country छिबरामऊ…छिबरामऊ सौरिख मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने युवक को रौंदा युवक की मौके पर हुई मौत.

छिबरामऊ…छिबरामऊ सौरिख मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने युवक को रौंदा युवक की मौके पर हुई मौत.

by Manoj Kumar
image_print

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के नकटपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार यादव किसी काम से छिबरामऊ बाजार जा रहा था। तभी गांव के सामने छिबरामऊ सौरिख मार्ग पर सौरिख की तरफ से एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस नंबर UP79 T 8889 आ रही थी उसी दौरान युवक ने बस को हाथ दिया तभी उसी दौरान बस का पहिया उसके सिर को रौंदता हुआ ऊपर से  निकल गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सौरिख रोड पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही छिबरामऊ कोतवाली पुलिस व इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों व ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण बस को पकड़ने और मुकदमा कराए जाने की मांग पर अड़े थे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक बस नहीं पकड़ जाती। और मुकदमा दर्ज नहीं होता तब तक वह शव को नहीं उठने देंगे। तभी मामला बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी देवेश गुप्ता व पूर्व विधायक अरविंद यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और उनको कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

You may also like

Leave a Comment