दैनिक देश मोर्चा / रिपोर्ट Kr Gaurav
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.एस.चनप्पा ने आज पुलिस लाईन स्थित सभागार में देवबंद में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच व थाना देवबंद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लालवाला शमशान घाट के निकट हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के 8 शातिर लुटेरो को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है जिनके कब्जे से 05 लाख 82 हजार की नगदी व अवैध असलाह सहित मोटर साइकिल व आल्टो कार भी बरामद की है।
एसएसपी ने बताया कि गत 21 जून को लालवाला रास्ते पर शमशानघाट के निकट किसान सहकारी समिति लि. जडौदा जट के केडर सचिव विनोद कुमार त्यागी के साथ 4 अज्ञात बदमाशों द्वारा तमंचे दिखाकर व जान से मारने की धमकी देकर उसका बैग जिसमें 08 लाख रूपये की धनराशि, रसीद बुक, खाद गोदामो की चाबियां समिति के सदस्यों की पासबुक, कैश एण्ड कैरी व सेफ की चॉबी थी, को लूटकर भाग गये थे, जिसके सम्बन्ध में पीडित द्वारा थाना देवबंद पर लूट की तहरीर दी गयी थी। उनके द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु थाना देवबंद पुसि के साथ-साथ क्राइमब्रांच को भी लगाया गया था। एसएसपी ने बताया कि 28 जून को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, व क्षेत्राधिकारी देवबंद के कुशल नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व थाना देवबंद पुलिस के अथक प्रयासों द्वारा मण्डी समिति से नूरपुर जाने वाले रास्ते से घटना को अंजाम देने वाले अंतर्राज्जीय गिरोह के 8 सदस्यों को लूट के 05 लाख 80 हजार रूपये, स्पलेण्डर मोटर साइकिल ं. एचआर 12जी-1857, आल्टो कार नं.डीएल 75एटी-9258, 03 पिस्टल 32 बोर, 15जिंदा कारतूस, 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस सहित 7.30 बजे के बाद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। ये हुई पूछताछ पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना देवबंद पर मु.अ.स. 387/21 धारा 307,398,401 भादवि सहित विभिन्न वाद दर्ज किये गये है। अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमें दर्ज है तथा ये सभी अपराधिक किस्म के गिरोहबंद शातिर किस्म के लुटेरे हैं। ये हुए गिरफ्तार सिकन्दर पुत्र सूरजपाल निवासी रणखण्डी थाना देवबंद, सहारनपुर, काशी उर्फ आकाश पुत्र बीरबल निवासी सत्ती कालोनी थाना राजौन्द जिला कैथल हरियाणा,
करण पुत्र योगेन्द्र निवासी रणखण्डी थाना देवबंद जिला सहारनपुर, करण पुत्र रमेश निवासी गाम बेहडा थाना बडगांव जनपद सहारनपुर, विकास उर्फ राहुल पुत्र यशपाल निवासी ग्राम पटटी जहाज वाला कस्बा व थाना देवबंद, विशाल पुत्र अशोक निवासी ग्राम रणखंडी थाना देवबंद, आरिफ पुत्र जावेद निवासी हथछोया थाना झिंझाना जनपद शामली, अमित पुत्र गिरधारी निवासी ग्राम आखेपुर थाना सरधना जनपद मेरठ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक देवबंद अशोक सोलंकी, उनि अजब सिंह सर्विलान्स सैल, उनि. जयबीर सिंह प्रभारी स्वाट टीम, उनि नरेश सिंह, अजय गौड प्रभारी अभिसूचना विंग, है.कां. अफजाल, अमरदीप, विनित तोमर, नेत्रपाल राणा, अरूण राणा, मोहित कुमार, सौरभ धामा, सचिन तोमर

