दैनिक देश मोर्चा-कन्नौज जिला ब्यूरो दिलीप कश्यप
कन्नौज में पत्रकारों में भारी आक्रोश -प्रतापगढ़ में सुलभ श्रीवास्तव पत्रकार की हत्या को लेकर कन्नौज जिले में पत्रकारों ने छिबरामऊ SDM को मुख्यमंत्री संबोधित सौंपा ज्ञापन और मृतक पत्रकार सुभम श्रीवास्तव के परिजनों को 50 लाख आर्थिक सहायता और पत्रकार हत्याकांड की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की और वही जल्द ही पत्रकार की मौत की जांच की जाए जिससे पत्रकार के हत्यारों को सजा मिले,वही कन्नौज जनपद में महामंत्री सुनील सिंह ने पत्रकार साथियों के साथ एकजुट होकर पत्रकारों ने जल्द कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन करने की दी चेतावनी ,पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव मौत से कन्नौज में पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है, ज्ञापन देते समय उपस्थित पत्रकार-महामंत्री सुनील सिंह,दीपक गुप्ता,बउआ गुप्ता हर्षित,विवेक कुमार यादव जिला अध्यक्ष,सौरभ शर्मा,महेश गौड़,विवेक दीश्रित,हिमांशु दुबे,नागेन्द्र सिंह,हरिओम शर्मा,आकाश गुप्ता,महमूद मंसूरी आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

