Home Country सहारनपुर…माँ के साथ स्टेशन पर सोई छ: साल की मासूम का रेप

सहारनपुर…माँ के साथ स्टेशन पर सोई छ: साल की मासूम का रेप

by Manoj Kumar
image_print

देश मोर्चा
रिपोर्ट / Kr Gaurav

सहारनपुर। अपनी मां के साथ रेलवे स्टेशन पर सो रही छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आते ही जीआरपी पुलिस में हड़कंप मच गया। बच्ची को उठाकर स्टेशन से कुछ दूरी पर ले जाकर दरिंदगी की गई और बच्ची को बदहवास हालत में वही छोड़ दिया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने बच्ची को गम्भीर हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सहारनपुर के रामपुर मनिहारन रेलवे स्टेशन की है। बताया जा रहा है कि मां बेटी रात के समय रेलवे स्टेशन पर सो रही थी। किसी समय उसकी छह वर्षीय बेटी को वहशी उठाकर ले गए। उसके साथ दरिंदगी के बाद स्टेशन से कुछ दूरी पर फेंक दिया। सुबह स्टेशन पर मार्निंग वाक के लिए जाने वालों से बच्ची को बेहोशी की हालत में देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भिजवाया। शामली जीआरपी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
आसपास की जांच कर स्टेशन के नजदीक आम के बाग में भी सबूत खोजने का प्रयास किया गया।

You may also like

Leave a Comment