ब्यूरो रिपोर्ट-आकाश सैनी/लोकेश शर्मा
लखीमपुर/मोहम्मदी खीरी-मोहम्मदी पुलिस ने 25000 का इनामी शातिर बदमाश यूसुफ बंजारा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायर किया जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में यूसुफ के पैर में गोली लगी है।पुलिस के मुताबिक यूसुफ पर चोरी और लूट के करीब 20 मामले दर्ज हैं।मोहम्मदी-नीमगांव और मैलानी पुलिस को पिछले काफी समय से यूसुफ की तलाश थी लेकिन शातिर होने की वजह से वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर रहा।जिसके चलते पुलिस अधीक्षक ने यूसुफ पर 25000 का इनाम घोषित किया था।रविवार की सुबह मोहम्मदी पुलिस को पुलिस सूत्रों के मुताबिक रहरिया जंगल के करीब यूसुफ के होने की सूचना मिली,सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जब घेराबंदी शुरू की तब शातिर यूसुफ ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की जवाबी कार्यवाही में यूसुफ के पैर में गोली लगी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।उसके पास से एक तमंचा-खोखा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

