दैनिक देश मोर्चा रिपोर्टर अजय राठोर
मल्लावा हरदोई 14 जून कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवादा राघोपुर निवासी शिवाकांत दीक्षित ने मल्लावां कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात को मेरे भाई अंकित दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बताया जाता है कि गांव के पश्चिम सियाराम के मकान से 200 मीटर की दूरी पर लाश पड़ी मिली मेरा भाई रानी साहिबा कटियारी हॉस्पिटल में नौकरी करता था मुझे आशंका है कि मेरे भाई को दुर्गेश उर्फ छोटकन्नू तथा अवधेश उर्फ लल ई पु त्र राजेंद्र अवस्थी निवासी ग्राम नेवादा ने मारा होगा क्योंकि इन लोगों से हमारा चुनावी विवाद था घटना की सूचना मल्लावां कोतवाली को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया प्रभारी निरीक्षक की सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी विशाल यादव, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह घटनास्थल का निरीक्षण किया।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया की मौके पर एक 315 बोर का तमंचा व दो मोबाइल मिले हैं गोली अंकित दीक्षित के सर में सटाकर मारी गई मोका पर एक खोखा कारतूस व एक जीवित कारतूस पड़ा मिला है उन्होंने बताया हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है दोषी को बख्शा नहीं जाएगा तथा निर्दोष के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होगी ।
बताया जाता है पंचायत चुनाव के दरमियान अंकित के द्वारा मल्लावा कोतवाली में मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेज दिया मृतक के भाई ने मल्लावां कोतवाली में तहरीर देकर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

