Home Country सहारनपुर…अन्तराज्जीय वाहन चोर के 05 सदस्य गिरफ्तार

सहारनपुर…अन्तराज्जीय वाहन चोर के 05 सदस्य गिरफ्तार

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा
रिपोर्ट / गौरव कश्यप

21 चोरी की मोटर साइकिले बरामद, एसएसपी ने किया पत्रकार वार्ता में खुलासा कोतवाली नगर प्रभारी पंकज पंत ने लगायी चोरी की घटनाओं पर लगाम, एसएसपी ने 15 हजार का इनाम घोषित किया सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान 05 अंतर्राज्जीय वाहन चोरों को गिररफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 21 मोटरसाइकिलों सहित भारी मात्रा अवैध असलाह व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। एसएसपी ने नगर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत व उनकी टीम को 15 हजार के नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.एस.चनप्पा ने आज पुलिस लाईन स्थित सभागार में पत्रकारों को उक्त जानकारी दी। एसएसपी डा.चनप्पा ने बताया कि थाना कोतवाली नगर प्रभारी पंकज पंत ने अपनी पुलिस टीम के साथ 10 जून की 8.10 बजे पुरानी चुंगी के पास से दौराने चैकिंग मोटर साइकलि चोरी व अन्य चोरी के नशीले पदार्थ की तस्करी व अन्य अवैध हथियार जैसी घटना को अंजाम देने वाले पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 21 मोटर साइकिलें, 03 छुरी नाजायज, 19 किलो डोडापोस्त व थाना जनकपुरी क्षेत्र से चोरी किये गये जेवर गले की सोने की चेन, अंगूठी बरामद की है।
ये हुई पूछताछ पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा उक्त घटना को कारित करना तथा मोटर साइकिलों को जिला एसबीडी चिकित्सालय व आसपास बने मेडिकल स्टोर व भीडभाड वाले स्थान तथा सदर बाजार क्षेत्र, कोतवाली सिटी क्षेत्रों तथा जनपद के भिन्न-भिन्न स्थानों से मोटर साइकिलों को चोरी कर उनको बेहट क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में बेचना स्वीकार किया गया है व नशीले पदार्थ की तस्करी करना व स्वयं नशीले पदार्थ का सेवन करके घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। ये वाहन चोर हुए गिरफ्तार काकू उर्फ सूर्यकांत पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी अभिषेकनगर कालोनी मोल्हू की कोठी के पास थाना सदर बाजार, सहारनपुर विशाल उर्फ झिंगर पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी इन्द्रा कालोनी, थाना सदर बाजार, सहारनपुर जो कि टॉप 10 अपराधी है, शाहरूख पुत्र शहजाद निवासी नूरबस्ती निकट सिराज मस्जिद कोतवाली नगर, सहारनपुर, बिटटू उर्फ संजय पुत्र महेन्द्र निवासी इन्द्रा कैम्प कालोनी कोतवाली नगर, सहारनपुर। एसएसपी डा.एस.चनप्पा ने कोतवाली प्रभारी पंकज पंत व उनकी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई। पुलिस टीम में ये रहे शामिल नगर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत, वउनि विपिन त्यागी, उनि धर्मेन्द्र कुमार, गजेन्द्र उज्जवल, है.का. मौ.आबिद अली, शहनवाज, सुनील, सुमित, मोनू चिकारा, अर्जुन, आकाश, अनुज पाल, सचिन कुमार ये सामान हुआ बरामद चोरी की 21 मोटर साइकिलें, 3 छुरी, 19 किलोग्राम डोडापोस्त, 8 फर्जी नम्बर प्लेट, चोरी की सोने की चेन, अंगूठी

You may also like

Leave a Comment