दैनिक देश मोर्चा
रिपोर्ट / गौरव कश्यप
शस्त्र बनाने के उपकरण सहित बने व अधबने तमंचे भी बरामद
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.एस.चनप्पा ने आज पुलिस लाईन स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता में थाना सदर बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा पकड़े गये अंतर्राज्जीय गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण की जानकारी दी।

एसएसपी ने पत्रकारों को बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस व क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की दिल्ली रोड पर मवीकला से आगे आवास विकास के खाली पड़े क्षतिग्रस्त मकान में अवैध तमंचे बनानते समय 02 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 देशी पिस्टल 32 बोर, 01 देशी रिवाल्वर 32 बोर, 4 तमंचे 315 बोर, 3 अधबने बॉडी तमंचा, 5 अधबनी बैरल लोहा 315 बोर, सहित तमंचे व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण कोयले की भट्टी, पंखा, डाई, ब्लड, आदि बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण अवैध शस्त्र बनाने के अपराधी हैं जो छिपकर अवैध शस्त्र तंमचे व पिस्टल बनाकर उन्हें महंगे दामों पर जनपद व जनपद से बाहर गांव देहात में बेचकर धन कमाते हैं। ये हुए गिरफ्तार नीटू कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी ग्राम पीतपुर थाना लक्सर जिला
हरिद्वार, रूनि कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम हाशिमपुर थाना देवबंद जिला-सहारनपुर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह, उनि. के.पी.सिंह, हरिओम सिंह, धीरज कुमार, कां. कपिल कुमार, अंकित कुमार

