झालावाड़ विभिन्न चौराहो पर चिपकाए वसुंधरा राजे के पोस्टर, पोस्टर में लिखा पता बताने वाले को आकर्षक इनाम,भाजपा ने कहा संकीर्ण मानसिकता के शिकार लोगो की हरकत,कोरोना काल मे वसुंधरा ने की लोगो की माँ के रूप के सेवा
झालावाड़ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ओर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ओर उनके पुत्र दुष्यंत सिंह के पोस्टर उनके यही निर्वाचन क्षेत्र झालावाड में चस्पा किये गए । झालावाड ओर झालरापाटन शहर के विभिन्न चोराहों ओर दुकानों के बाहर यह पोस्टर लगाए गए है । जिसमे वसुंधरा राजे ओर दुष्यंत सिंह का फ़ोटो लगाकर उसपर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा गया है गुमशुदा की तलाश ।
राजस्थान के झालावाड में दीवारों पर लगे सफेद कलर के ये पोस्टर वसुंधरा राजे ओर उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंहः के है । इन पोस्टर पर वसुंधरा ओर दुष्यंत का फोटु लगाकर बड़े बड़े अक्षरों में गुमशुदा की तलाश लिखा गया है । इसमें लिखा है कि ” इस कोरोना जैसी बीमारी आप झालावाड वासियों को छोड़कर कहा चले गए है आगे लिखा है डरिये मत आप आ जाइए लोगो का क्या दो चार दिन में भूल जाएंगे जिससे फिर से आप अपने भ्रस्टाचारी- व्यबस्था को आसानी से चला पाएंगे आपको कोई कुछ नही कहेगा ” इसके बाद नीचे पता बताने वाले को आकर्षक इनाम देने की घोषणा की गई है साथ ही निवेदक में झालावाड की परेशान जनता लिखा गया है । वसुंधरा ओर दुष्यंत के ये पोस्टर झालावाड में काफी चर्चा में है । जिसकी भी नजर इन पोस्टरों पर पड़ रही है वो रुककर ना केवल ऐसे देख रहा है बल्कि वो इसे अच्छी तरह पड़ भी रहा है ।
वसुंधरा ओर दुष्यंत के इस तरह के पोस्टर चस्पा होने पर भाजपा आक्रोशित है । भाजपा नेता व जिला महामंत्री डॉ राजेश शर्मा ने पोस्टर चिपकाने वाले का नाम का खुलासा नही होने पर किसी व्यक्ति या राजनीति पार्टी पर टिपण्णी नही की है । लेकिन पोस्टर चिपकाने वाले को संकीर्ण मानसिकता का शिकार जरूर बताया है । इस कृत्य की निंदा करते हुए भाजपा कोरोना काल के वसुंधरा राजे की उपलब्धियां बता रहे है । साथ ही कोरोना काल मे भाजपा ने वसुंधरा को लोगो के लिए किए कार्य को लेकर माँ का दर्जा दिया है।
वसुंधरा राजे की पोस्टर पर भाजपा के बयान से कांग्रेस भी अब चीड़ गयी है । लोकसभा प्रत्याक्षी प्रमोद शर्मा ने भाजपा के सनकीर्ण मानसिकता वाले बयान पर कहा कि इस पोस्टर में झालावाड की परेशान जनता लिखा हुआ है तो क्या झालावाड की जनता संकीर्ण मानसिकता का शिकार है । कोरोना काल के वसुंधरा की उपलब्धियों पर कांग्रेस ने कहा कि यूके से आये ऑक्सीजन प्लांट को वसुंधरा अपनी उपलब्धि बता रही है जबकि सांसद दुष्यंत ने उनके कोष से कोरोना काल मे एक रुपया भी नही दिया है । भाजपा द्वारा वसुंधरा को बताए गए माँ शब्द की भी कांग्रेस नेता ने व्याख्या की है ।
हालांकि यह बात सही है कि वसुंधरा राजे ओर उनके पुत्र दुष्यंत सिंहः झालावाड में एक भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नही पहुचे है । जिसको लेकर दोनों को गुमशुदा बताया जा रहा है । हालांकि यह भी पहली बार नही है जब वसुंधरा राजे के इलाके में नही आने पर कोई विरोध हुआ है । इसके पूर्व भी तत्तकालीन कांग्रस सरकार में पूर्व जिलाध्यक्ष ने वसुंधरा राजे की गुमशुदगी पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी ।
झालावाड़ जिले तो ऑक्सीजन प्लांट महारानी साहब वह राजा साहब की देन है पूरे जिले मै सीएचसी मे ऑक्सीजन प्लांट उनकी देन हैं यहां तक वसुंधरा ने बिना भेदभाव के आम जनता व कांग्रेसी ही क्यो ना हो पीड़ितों की मदद की है जिसने भी पोस्टर चस्पा किए हैं उसने विकृत मानसिकता का परिचय दिया है।
राजेश शर्मा
भाजपा नेता जिला महामंत्री झालावाड़
इन लोगों ने 35 वर्षों में अपना आशियाना तक तैयार नहीं किया हैं कई बार ऐसे अवसर आए हैं जिसमें झालावाड़ जिले की जनता अपने जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता महसूस करते हैं ऐसे में झालावाड़ को अलग थलग छोड़कर दोनों मां-बेटे विदेश के अंदर छुट्टियां मनाते हैं तथा व्यवसाय स्थापित करने में लगे रहते हैं। कोरोना काल मे पूरे विश्व के साथ झालावाड़ जिले की बुरी स्थिति लोगों थी ऑक्सीजन रेमेडीसीवर की आवश्यकता थी जीवन रक्षक दवाओं की आवश्यकता थी आज दिन तक दुष्यंत सिंह ने एक रुपया नहीं दिया वसुंधरा ने कोरोना के पीक समय के पश्चात जब संक्रमण की संख्या कम होने लगी तब एक करोड़ रुपए देकर इति श्री कर ली जबकि यह जनता का पैसा टेक्स के रूप में माचिस से लेकर बड़ी वस्तु पर कर जनता दे रही है। इनको जो वेतन मिलता है वह हमारा पैसा है पैसा जनता के दिए हुए टैक्स का पैसा है यह पेड कर्मचारी है कार्य नहीं करते है तो वेतन कटना चाहिए।
प्रमोद शर्मा
सांसद प्रत्याशी झालावाड़ बारां लोक सभा

