Home Country बून्दी…पेट्रोल-डीज़ल की बेतहाशा वृद्वि से जनमानस त्रस्त, सरकारें ईंधन पर लगाए गए करो में करें कटौती – एस. डी. पी. आई.

बून्दी…पेट्रोल-डीज़ल की बेतहाशा वृद्वि से जनमानस त्रस्त, सरकारें ईंधन पर लगाए गए करो में करें कटौती – एस. डी. पी. आई.

by Manoj Kumar
image_print

बून्दी – सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया (एस डी पी आई) की बूंदी जिला कमेटी की और से प्रदेश प्रदेश में अभी आवाहन पर में कोरोना गाईडलाईन के तहत प्रदेश भर में विरोध किया । इसी के तहत आज बाय पास सर्कल पर प्रदर्शन कर पेट्रोल डीजल में हो रही मूल्य वृ़ि़द्ध व राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे अधिकतम कर (टैक्स) को कम करने की मांग की गई, इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर के बढ़ती कीमतों पर अपना रोष प्रकट किया।
बूंदी जिला अध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि एक ओर आम जनता कोरोना की मार झेल रही है वहीं दूसरी ओर केन्द्र सरकार द्वारा तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि करे जा रही है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। पेट्रोल पर 32.90 रू व डीजल पर 31.80 रू प्रति लीटर टैक्स अधिक वसूल किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार द्वारा भी पेट्रोल पर 36 प्रतिशत व डीजल पर 26 प्रतिशत अधिकतम टैक्स लिया जा रहा है जबकि राजस्थान के पडौसी राज्यों जिनमें करों की स्थिति मध्यप्रदेश में पेट्रोल पर 33 प्रतिशत, पंजाब में 23 प्रतिशत व हरियाणा में 25 प्रतिशत है।
उन्होंनें कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से पूर्व मार्च 2014 में 10.38 रू प्रति लीटर टैक्स था जबकि वर्तमान में फरवरी 2021 तक यह बढ़कर 32.90 रू प्रति लीटर पंहुच गया है।
सरकारों को चाहिए कि वह सबसे ज्यादा आवश्यक वस्तुओं में शामिल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को रोके व इस पर लगने वाले करों में कटौती करें जिससे आमजन को किराया से लेकर मालभाड़ा व दैनिक उपयोगी चीजों में भी कमी किए जाने से राहत मिल सकेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष अनीस अंसारी सचिव इरशाद हसनोत, इमरान खान, विधानसभा सचिव मो, नईम ,वार्ड पार्षद अनवर हुसैन तालिब अंसारी ताहिर भाई मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment