दिनेश सैहणा सिकराय दौसा
सिकराय जलदाय विभाग की जलापूर्ति नहीं होने से मोहल्लेवासी पानी के संकट से मंडरा रहे हैं बैरवा मोहल्ला महावर मोहल्ला हरिजन मोहल्ला में कई दिनों से पानी की जलापूर्ति नहीं आने के कारण लोग पानी के बिना तरस रहे हैं गर्मी अधिक होने की वजह से पानी का संकट मोहल्ले वासियों के ऊपर मंडरा रहा है वार्ड पंच ने बताया है की कई बार अधिकारियों व उच्च अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद आखरी सांस मोहल्ले वासियों की गांव की सरपंच ही रह गया मोहल्ले वासियों ने सिकराय सरपंच इंदरबाई मीणा को पानी की समस्या के बारे में बताया जिसके बाद सरपंच ने अपने निजी टैंकर से पानी की मोहल्ले वासियों को सप्लाई कराई जिसके बाद मोहल्ला वासियों के पानी आने से चेहरे खिल गए मोहल्ले वासियों ने सरपंच का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की

