दैनिक देश मोर्चा / प्रदीप पाठक
मुख्यालय यूपी 112 लखनऊ द्वारा प्रदान प्रचार-प्रसार सामाग्री (होर्डिंग/पोस्टर/पम्फलेट ) के माध्यम से जनपद बलरामपुर में संचालित पीआरबी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा आम जनता के बीच जाकर बुढ़े, जवान, बच्चों खासकर महिलाओं को आपातकालीन सेवा UP112 के बारे में जानकारी दी जा रही है l पीआरबी कर्मियों द्वारा सार्वजानिक स्थानो पर होर्डिंग लगवाकर, पोस्टर चस्पाकर एवं लोगों को पम्फलेट बाँटकर जागरूक किया जा रहा है।

