Home Country सहारनपुर…थाना जनकपुरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार.

सहारनपुर…थाना जनकपुरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 15 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार.

by Manoj Kumar
image_print

Gaurav. Saharunpur

सहारनपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० एस चन्नाप्पा के आदेशों अनुसार एवं एसपी सिटी राजेश कुमार के दिशा-निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ-2 दुर्गाप्रसाद तिवारी के निर्देशन में थाना जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक अवनीश गौतम ने टीपी नगर चौकी इंचार्ज बीनू सिंह व पुलिस टीम के साथ अम्बेडकर चोक पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुचलका संख्या 298/20 धारा 2/3 गैंगस्टर में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी अफजाल पुत्र इकबाल निवासी मीरपुर मनोहरपुर पंडोली थाना नागल को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, पकड़े गए अफजाल का लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी है, पुलिस ने शातिर अभियुक्त को लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवनीश गौतम, उपनिरीक्षक बीनू सिंह, कॉस्टबल सचिन शर्मा, रोहित, हैड-कॉन्स्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment