Home Country झालरापाटन…शहर भाजपा ने आज किया वसुंधरा जन रसोई का शुभारंभ किया गया

झालरापाटन…शहर भाजपा ने आज किया वसुंधरा जन रसोई का शुभारंभ किया गया

by Manoj Kumar
image_print

झालरापाटन:- शहर में आज भाजपा द्वारा वसुंधरा जन रसोई का शुभारंभ पूर्व विधायक निर्मल सकलेचा, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र डांगी, नगरपालिका अध्यक्षा वर्षा जैन के आतिथ्य में किया गया।नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा जैन ने बताया कि इस कोरोना महामारी के प्रकोप में कोई व्यक्ति भूखा न रहे इस हेतु आज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के निर्देशन में शहर के गिन्दौर क्षेत्र में मजदूर वर्ग के परिवारों को भोजन के पैकेट वितरित किये गए और साथ कि कोरोना महामारी से बचाने के लिए मास्क का भी घर-घर जाकर वितरण किया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी और नगरपालिका उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने आमजन से कोरोना महामारी से बचने के लिए नियमो का पालन करने की अपील की और हर विपरीत परिस्थितियों में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में मंडल महामंत्री भानु खत्री, दीपक, रामकरण रेगर, पार्षद महेश शर्मा,अर्जुन यादव, अजय कुशवाह, अंशु गुप्ता, नितेश परमार, तेजपाल भील, मीना वर्मा, किरण भील, मंजू मेघवाल एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment