Home Country राजनीति पार्टियो पर करारा प्रहार, हिन्दू सम्राट मिहिर भोज सभी के राजा : करणी सेना.

राजनीति पार्टियो पर करारा प्रहार, हिन्दू सम्राट मिहिर भोज सभी के राजा : करणी सेना.

by Manoj Kumar
image_print

करणी सेना का काम हिन्दुओ को जोड़ना है न कि तोड़ना: प्रदेश अध्यक्ष ठा. शेखर चौहान

दैनिक देशमोर्चा समाचार पत्र/ ब्यूरो गाजियाबाद


गाजियाबाद: आप सभी करणी सैनिकों को बहुत-बहुत बधाई एवं बहुत-बहुत शुभकामनाए जैसा कि कुछ राजनीतिक पार्टियां सम्राट मिहिर भोज जी को लेकर राजनीति कर रहे थे।करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरजपाल अम्मू जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर शेखर चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया जिसके चलते माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसी भी जाति का नाम ना लिखते हुए सम्राट मिहिर भोज जी की मूर्ति की स्थापना करने का निर्णय लिया है।करणी सेना ने पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर आन्दोलन करने का निर्णय लिया था जिसमे करणी सेना के ग़ाज़ियाबाद जिला अध्यक्ष बबली कसाना ओर उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज शर्मा जी ने पूरे प्रदेश में आन्दोलन करने के लिए सभाओं का निर्णय लिया था उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान जी ने कहा की करणी सेना नही चाहती कि हम हिन्दुओ के बीच में किसी भी तरह का कोई विवाद रहे. हिन्दू सम्राट मिहिर भोज सभी के राजा थे उनके नाम के आगे किसी भी जाति का नाम लगाकर उनका अपमान करना है।करणी सेना इसका विरोध करती है करणी सेना हिन्दुओ को जोड़ने का कार्य करती है न कि तोड़ने का।यह बड़े ही गौरव की बात है। की आपस में ना लड़कर के यह एक बीच का रास्ता निकाला गया है।मैं आप सभी को पुनः बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि हिंदुत्व मुद्दे पर हमे कोई नही तोड़ सकता हमें गर्व है की हम हिन्दू है आज करणी सेना ने हिन्दू समाज को फिर से जोड़ने मैं अपनी एहम भूमिका निभाई है।हमारा कार्य तोड़ना नहीं जोड़ना है जय मां भवानी

You may also like

Leave a Comment