Home Country मेरठ…प्रेमी ने शादी से किया इंकार, प्रेमिका ने गुस्से में दर्ज कराया बलात्कार का मुकदमा..

मेरठ…प्रेमी ने शादी से किया इंकार, प्रेमिका ने गुस्से में दर्ज कराया बलात्कार का मुकदमा..

by Manoj Kumar
image_print

Roshani

मेरठ में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा तो लड़की के परिवार वालों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे पहले बहुत पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि दोनों का 3 साल का रिलेशन था लेकिन लड़की के घरवालों को जब यह बात पता चली तो लड़की का घर से निकलना बिल्कुल बंद कर दिया जिसके कारण लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जाने लगा। मंगलवार को जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने घर पहुंचा तो लड़की वालों के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और थाने लेकर पहुंचे जहां लड़का और लड़की की शादी कराने को लेकर समझौता किया गया लेकिन लड़के ने अपनी प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से मना करने के बाद लड़की ने लड़के पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। जैसे ही लड़के को खबर लगी कि उस पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ है वह तुरंत अपनी प्रेमिका से शादी करने को तैयार हो गया। बता दें कि दोनों की शादी थाने में पुलिसवालों के सामने कराई गई। मौलवी को बुलाया गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को छुआरा खिलाकर दोनों का निकाह कराया।इस निकाह में मौहल्ले से 4 लोग गवाह के तौर पर रहे। पुलिस के मुताबिक, लड़का शादी से इनकार कर रहा था लेकिन जैसे ही लड़के पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ वह तुरंत शादी के लिए मान गया। बता दें कि यह निकाह दोनों की रजामंदी से की गई और बाकी की रस्में दोनों पक्ष मिलजुलकर करेंगे। अब लड़की अपना मुकदमा वपास लेने को तैयार हो गयी है।

You may also like

Leave a Comment