Home Country कानपुर देहात…बच्चों व गर्भवती , धात्रियों को बांटा गया रिफाइंड तेल व चना दाल

कानपुर देहात…बच्चों व गर्भवती , धात्रियों को बांटा गया रिफाइंड तेल व चना दाल

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा /ब्यूरो उमा कान्त शुक्ला

मैथा कानपुर देहात। मैथा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा मांडा के कुरियन पुरवा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों व गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को रिफाइंड तेल, चना दाल का वितरण किया गया । बाल विकास परियोजना मैथा के आंगनबाड़ी केंद्र मांडा चतुर्थ (कुरियन पुरवा) के लाभार्थियों को राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकत्री रीना द्विवेदी द्वारा चना की दाल और रिफाइंड तेल का वितरण किया गया। जिसमें 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के लिए 1 किलो चना की दाल व 455 ग्राम रिफाइंड तेल, गर्भवती व धात्री महिलाओं को 1 किलो चना दाल ,455 ग्राम रिफाइंड तेल एवं 3 से 6 वर्ष के बच्चों को 500 ग्राम चना दाल तथा अति कुपोषित बच्चे को 2 किलो चना दाल व 455 ग्राम रिफाइंड तेल का वितरण किया गया। कार्यकत्री द्वारा लाभार्थियों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव एवं टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया । इसी के साथ आगामी सोमवार 6अगस्त को कोविड के वृहद टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत नजदीक सेंटर पर पहुंच कर टीका लगवाने को कहा तथा बरसात के मौसम में मच्छर जनित रोगों से बचने के लिए आसपास साफ सफाई रखने पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने व मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह कार्यकर्ता द्वारा दी गई। 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक मनाये जा रहे मातृ वंदना योजना सप्ताह में कोविड टीकाकरण के लिए विशेष रूप से गर्भवती धात्री महिलाओं को जागरूक किया गया। मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। तथा इसी के साथ सभी लाभार्थियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी देवी, पूजा, रोशनी ,यशोदा,

You may also like

Leave a Comment