Kr Gaurav
कार्यवाही में पकड़ी बसों को लेकर 07 के काटे चालान, 03 बस सीज़, वसूला 1 लाख 65 हजार का राजस्व…
एआरटीओ आरपी मिश्रा ने अधीनस्थ अमले के साथ मिलकर दिया कार्रवाई को अंजाम..अगस्त माह में 25 बसों का चालान व 12 बस सीज़
सहारनपुर:- विगत दिनों जनपद बाराबंकी में हुये बस सड़क हादसे व जिला सहारनपुर के थाना देवबन्द क्षेत्र साखन खुर्द नहर के निकट आधी रात को डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी ऐसी विचलित घटनाओं के बाद ओवरलोड यात्री बसों के खिलाफ सम्भागीय परिवहन विभाग सहारनपुर ने कमर कस ली है, एआरटीओ (प्रवर्तन) आरपी मिश्रा द्वारा अपने अधीनस्थ अमले के साथ मिलकर कार्यवाही करना ज़ारी है, जिसके तहत माह अगस्त में चलाए गए विशेष अभियान के तहत अब तक ओवरलोड़ 25 बसों का चालान किया गया व 12 बसों पर सीज़ की कार्यवाही की गयी है, एआरटीओ आरपी मिश्रा द्वारा ऐसी बसें जो अपने निर्धारित मानदण्डों को पूरा नहीं करती, ओवरलोड यात्री बसों में कोविड-19 के नियम निर्देशों के विपरीत संचालित हो रही है ऐसी सभी बसों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है, विशेष चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है, यहां बता दें कि आरटीओ राधेश्याम के निर्देशन में एआरटीओ आरपी मिश्रा द्वारा बीती रात्रि अवैध, ओवरलोड यात्री बसों की चेकिंग अभियान चलाया गया, इस अभियान के तहत जिसमें दर्जनों बसों को रोककर उनके दस्तावेज चैक किए गए व खामियां और कमी पाए जाने पर संबंधित बसों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई, एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने परमिट शर्तो का उलंघन करते हुए ओवरलोड़ सवारी लेकर मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, लखीमपुर, खीरी आदि जिलों से पंजाब व हिमाचल जा रही कुल 07 बसों के चालान किए जिनसे चालानी कार्यवाही करते हुए राजस्व में वृद्धि करते हुए 1 लाख 65 हजार रूपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ, इसके साथ ही 03 बसों पर सीज़ की कार्यवाही भी की गयी, एआरटीओ आरपी मिश्रा ने समस्त बस संचालकों व ऑपरेटरों को सख्त हिदायत दी है कि शासन के नियम निर्देशों के विपरीत यदि बसों का संचालन हुआ तो अभी तो यह चालानी कार्यवाही की जा रही है लेकिन भविष्य में बसों को जब्ती में लेकर राजसात करने की कार्यवाही भी की जाएगी, इसलिए परिवहन विभाग के नियमों का पालन करते हुए बसों का संचालन करें।

