Home Country फर्रुखाबाद…महिलाओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स, बताये उनके अधिकार

फर्रुखाबाद…महिलाओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स, बताये उनके अधिकार

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा

राजेपुर, फर्रुखाबाद | महिला सशक्तीकरण अभियान के चलते ब्लाक परिसर में पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया तथा सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाह करने को प्राथमिकता देने की बात कहीं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तीकरण मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत ब्लाक में एसआई रक्षा सिंह, महिला अधिकारी सोनी ने महिलाओं की बैठक लेकर उन्हें जागरूक रहने और अपनी सुरक्षा स्वयं करने की सलाह दी | महिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सरकार ने थानों में अलग से महिला हेल्प लाईन डेस्क बनवाई है यदि कोई परेशानी होती है तो हेल्प लाईन नंबर 1090, 1076, 112 पर सूचना दें पुलिस तुरंत पहुंचकर कार्यवाही करेगी |
उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर कदम पर तैयार है | कस्बा इंचार्ज एसआई रक्षा सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण के साथ ही उनके अधिकारों को बढ़ावा देना है ताकि दुनिया भर में महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों का वह डटकर सामना कर सके | उन्होंने कहा कि अधिकतर बेटियाँ स्कूल जाने लगीं है यदि रास्ते में मनचले उन्हें परेशान करे तो तुरंत सम्बंधित न० पर सम्पर्क करें | उन्होंने कहा कि अपने पास हेल्प लाईन नंबर नोट रखे | कांस्टेबल सोनी ने महिलाओं को सुरक्षा के टिप दिए | इस अवसर पर थानाध्यक्ष देवेश कुमार, प्रधान प्रदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, अरुण गुप्ता तमाम लोग मौजूद रहे |

You may also like

Leave a Comment