Home Country धौलपुर…लेखक भगवान सिंह मीना को अंतरराष्ट्रीय आईएनएससी बेस्ट टीचर एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित

धौलपुर…लेखक भगवान सिंह मीना को अंतरराष्ट्रीय आईएनएससी बेस्ट टीचर एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा ओमप्रकाश वर्मा

शैक्षिक उन्‍नयन से देश का उन्‍नयन संभव है।इसी को साकार करने की पहल को बढ़ावा देकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में व्याख्याता के पद पर कार्यरत भगवान सिंह मीना ने भील बाहुल्य क्षेत्र में नवाचारों और कबाड़ से जुगाड़ द्वारा नए नए शिक्षण सामाग्री के पहलुओं के माध्यम से सीखने को आकर्षक और आसान बनाने के लिए गुणात्मक सुधार किया। इसके साथ साथ कई शोध प्रकाशित हुए । पत्र पत्रिकाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेखन का कार्य किया । हाल ही में उनको आईएसओ प्रमाणित इंटरनेशनल संस्था आईएनसी द्वारा ”बेस्ट टीचर एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित किया गया है। साथ ही उन्हें लाइफटाइम तक लेखन कार्य प्रमाण पत्र ,प्रशस्ति पत्र एवं मूमेंटों देकर वर्चुअल माध्यम से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नवाचारी सोच और ऑनलाइन शिक्षण व लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया है। समाज में फैली कुरीतियों और आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने लेखों से जागृति लाने की मुहिम शुरू की है। लगभग 8 वर्ष 6 माह तक लगातार निःशुल्क अध्यापन और एससीईआरटी उदयपुर में विभिन्न कार्यशालाओं एवं डाइट के अंतर्गत पाठ्यक्रम निर्माण की कार्यशालाओं से जुड़कर प्रभावी शिक्षण विधियों को बढ़ावा दिया ताकि विद्यालयों में नवाचारी सोच का विकास किया जा सके साथ ही अधिगम भी आसानी से हो सके। कोरोनाकाल में भी ऑनलाइन शिक्षा से जुड़कर उन्होंने बालिकाओं को पढ़ाया जिसका परिणाम यह निकला कि 131 बालिकाओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये । इससे पहले भी उनका परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है। बालिका शिक्षा और नवाचारी अधिगम के लिए लगातार प्रयास उनके द्वारा किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि शिक्षा की बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना है कि नवाचार उन तमाम लोगों के लिए शैक्षिक अवसरों को उपलब्‍ध कराए जो समाज, राष्‍ट्र निर्माण में रचनात्‍मक भूमिका निभाते हैं। एक अध्‍यापक होने के नाते मैं यह महसूस करता हूं कि हम अपने विद्यार्थियों को नवाचार का सही अर्थ नहीं समझा पा रहे हैं। अपने सभी अध्‍यापकों, विद्यार्थियों को यह बताने की आवश्‍यकता है कि नवाचार किसी स्‍थापित चीज में परिवर्तन लाने की प्रक्रिया है और कोई भी, कहीं भी, कभी भी, नवाचार या इनोवेशन कर सकता है। इसके लिए बड़े तामझाम की आवश्‍यकता नहीं है। उत्‍पादों, प्रक्रियाओं या सेवाओं में वृद्धिशील परिवर्तन नवाचार कहलाता है। उन्होंने जिले में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल की सराहना करते हुए कहा है कि जिले में आत्म रक्षा प्रशिक्षण,किशोर -किशोरी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के माध्यम से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य हुआ है । स्वंयसहयता समूह की गतिविधियों को पुनर्बलन देकर महिला आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा की बेहतरी से ही समाज में हर प्रकार की समस्या का अंत संभव है। कोरोनाकाल में शिक्षा का जो ह्रास हुआ है वह ऑनलाइन शिक्षा को सतत प्रयास करके कुछ हद तक कम किया जा सकता है। आईएनएससी द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट टीचर एक्सीलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह अवार्ड राज्य के एक मात्र स्कूली व्याख्याता को मिला है जबकि अधिकांश अवार्ड शोध कार्य करने वाले पीएचडी कर रहे या प्रोफेसर कॉलेज शिक्षा में योगदान वालों को दिया जाता है।

You may also like

Leave a Comment