Home Country कानपुर…सपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन कर जताया रोष

कानपुर…सपा कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन कर जताया रोष

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा / संवाददाता शिवराजपुर


बिल्हौर विधानसभा की सपा नेत्री रचना सिंह जिला महासचिव जितेंद्र कटियार विधानसभा अध्यक्ष श्यामसुंदर यादव जी ने एन एच 91 चौड़ीकरण में अंडरपास न देने के कारण भटपुरा, चिरंजीव पुरवा, बिरैचामऊ, जोरनपुरवा, सावलपुरवा, दुर्गापुर, प्रधानपुर, बेहटा, शुक्लापुर, कड़लीपुरवा, छोटीतरी, बड़ीतरी, मानपुर, बल्लापुरवा, राजारामपुर, किशनपुर ,गुहियापुर , फतेहपुर, अटूआ, बरूआ, खुटकीपुर, क्यूना, गांव समेत लगभग 50 गांव के संपर्क मार्ग नेशनल हाइवे से नहीं जुड़ पाने को लेकर व नेशनल हाइवे में अंडरपास न दिए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बिल्हौर को सौंपा!
सपा नेत्री रचना सिंह ने कहा कि नेशनल हाइवे में अंडरपास न देने के कारण ग्रामवासियों को नेशनल हाइवे में आने के लिए काफी दुरी तय करनी पड़ रही है वही ग्रामवासियों को काफी समस्या उत्पन्न हो रही है
विधानसभा अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव ने कहा की अंडर पास का काम 1 सप्ताह में अगर नहीं शुरू हुआ तो हम लोग जीटी रोड जाम कर कानपुर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे धरना प्रदर्शन कर आज मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाअधिकारी बिल्हौर अकांक्षा गौतम को ज्ञापन सौंपा वही सपा नेत्री ने कहा कि अगर नेशनल हाइवे में अंडरपास नहीं बनाया जाता है तो ग्रामवासियो के साथ धरना प्रदर्शन किया जायेगा! साथ मे शैलेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष,नीशू यादव विधान सभा अध्यक्ष युवजन सभा, इंद्रलेश अभिषेक पुष्पेंद्र ब्लाक अध्यक्ष, सलमान, शिवम पाल, बृजेश पाल, गोविंद, सुमित यादव, शोमेश दीक्षित, मोहन, ओम जी, ब्रजलाल, आलोक दिवाकर प्रधान, किशोरी लाल प्रधान, जगदेव, राम गोपाल, हिमांशु गौतम, नीरज कटियार, रमेश चंद्र वर्मा, राम शंकर, सूबेदार, सनी कुमार, महेंद्र कुमार, रिषभ कटियार, नरेश कुमार, रवि कुमार, अशोक कुमार, नीरज राजपूत, अनुज यादव, विष्मभर दयाल इत्यादि सपा कार्यकर्त्ता भारी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment