Home Country हरदोई…नगर पालिका के अध्यक्ष अंकित जयसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां को लिया गोद नगर में हर्ष की लहर

हरदोई…नगर पालिका के अध्यक्ष अंकित जयसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां को लिया गोद नगर में हर्ष की लहर

by Manoj Kumar
image_print

दैनिक देश मोर्चा अजय राठौर

मल्लावां हरदोई 14 जून भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा गोद लिए जाने का निर्देश दिया गया था उसी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां को नगर पालिका के अध्यक्ष अंकित जयसवाल ने गोद लिया उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इंटरलॉकिंग, सड़क, वाटर कूलर का निर्माण कराया गया वही नगरपालिका के जेई को बुलाकर अन्य प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया अधिशाषी अधिकारी मुकेश निगम को निर्देशित करते हुए कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए । सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में जो भी व्यवस्थाएं वह उपकरण आवश्यक होंगे उन्हें पूरा किया जाएगा
इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरबावा, मेहंदी खेड़ा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नसीरपुर ,गंज जलाला बाद के संबंध में बताया अभी इसे गोद नहीं लिया है नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जल्द से जल्द जनता के सुपुर्द कर दिए जाएंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावा का जल्द से जल्द निरीक्षण करेंगे यदि किसी मरीज को कोई समस्या हो तो हमें बताएं हम उसकी पूरी मदद करेंगे

You may also like

Leave a Comment